सिमडेगा कॉलेज में बीबीए में नामांकन जारी

सिमडेगा कॉलेज में बीबीए में नामांकन जारी

सिमडेगा़ : सिमडेगा महाविद्यालय में इस वर्ष से स्नातक स्तर के व्यावसायिक कोर्स बीबीए की पढ़ाई आरंभ की गयी है. उक्त कोर्स के लिए नामांकन भी शुरू कर दिया गया. महाविद्यालय में पूर्व से ही व्यावसायिक कोर्स बीसीए की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है. इस वर्ष से नये पाठ्यक्रम के रूप में बीबीए की शुरुआत की गयी है.

इंटर में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अपना नामांकन ऑफलाइन करा सकते हैं. रांची विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस कोर्स में एसटी, एससी तथा ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी मिलेगी. सिमडेगा कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी. पूर्व में उक्त कोर्स करने के लिए रांची अथवा ओड़िशा जाना पड़ता था. सिमडेगा कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई आरंभ होने पर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >