सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया बाजार टांड़ स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र का जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बरसलोया पंचायत के मुखिया संदीप सद मुंडा भी मौजूद थे.
जिप अध्यक्ष ने केंद्र में ग्रामीणों और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय कुमार, वैद्य सहायक उदय बड़ाइक और वोलंटियर हरिहर सिंह से मरीजों के उपचार, पंजीकरण और उपलब्ध औषधियों की जानकारी ली.
उन्होंने उपस्थिति पंजी, मरीज पंजीकरण रजिस्टर और स्टॉक में मौजूद दवाओं का भी मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में इलाज कराने आये मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. इसके बाद जिप अध्यक्ष ने अपने हाथों से जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाओं का वितरण भी किया.
