सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति किया गया जागरूक

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगा

सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलाये जा रहे विधिक जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को सिमडेगा बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर के दौरान आम जनता को विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी गयी. विशेष रूप से डायन प्रथा, बाल विवाह, महिला शोषण जैसे सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझायी गयी तथा नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया. मौके पर पीएलवी सुरजीत प्रसाद, दीपक कुमार, रोशन कुल्लू व अजीत केरकेट्टा ने लोगों को सरल भाषा में उनके अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जागरूकता पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि 90 दिवसीय अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर लोगों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया गया. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वह बेझिझक आगे आयें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठायें. यह जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया. इसके माध्यम से गांव-गांव तक विधिक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >