बाघचंडी मंदिर में वार्षिकोत्सव 12 फरवरी से

बाघचंडी मंदिर में वार्षिकोत्सव 12 फरवरी से

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन 12 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया है. कार्यक्रम के तहत 12 फरवरी को सुबह आठ बजे से कलशयात्रा निकाली जायेगी, 13 फरवरी को सुबह सीत से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा तथा रात्रि में प्रवचन का आयोजन होगा. 14 फरवरी को पूर्णाहुति, नगर भ्रमण व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है. अखंड हरिकीर्तन में झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा आदि जगहों की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव पर मेला का भी आयोजन किया जायेगा.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन शुरू

कोलेबिरा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कोलेबिरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विद्यालय में नामांकन कक्षा छह से कक्षा नौ तक कोटिवार छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. विद्यालय की वार्डन ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतर्गत अनाथ, एकल अभिभावक की संतान, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली, आदिम जनजाति की बच्चियां तथा वैसी छात्राएं जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह गयी हैं या पढ़ाई छोड़ चुकी हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी. नामांकन हेतु इच्छुक छात्राओं के लिए यह आवश्यक होगा कि उनके आवेदन पत्र माता समिति द्वारा अनुशंसित हो. विद्यालय प्रबंधन समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि वह पात्र बच्चियों का समय पर नामांकन करा लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >