सिमडेगा में प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त से 80 हजार की धोखाधड़ी का आरोप

सिमडेगा में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 80 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लाभुक ने स्वयंसेवक और बिचौलिए पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सिमडेगाः कोलेबिरा प्रखंड की रैसिया पंचायत के बोंगराम गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मिली दूसरी किस्त की राशि में से 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. लाभुक बसंती देवी ने स्वयंसेवक विजय नाग और बिचौलिए दुबेश्वर मेहर पर राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं कराने का आरोप लगाया है.

ढलाई के नाम पर लिये 80 हजार रुपए

बसंती देवी के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था. पहली किस्त में मिले 40 हजार रुपए से उन्होंने दरवाजा लेवल तक आवास का निर्माण कराया. इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में उनके खाते में 85 हजार रुपए आए. आरोप है कि आवास की ढलाई कराने के नाम पर स्वयंसेवक और बिचौलिए ने उनसे 80 हजार रुपए ले लिए. राशि लेने के करीब तीन वर्ष बाद भी आवास की ढलाई नहीं कराई गई है.

ये भी पढ़ें- अजमानतीय वारंट के मामले में फरार अभियुक्त राजकिशोर सिंह गिरफ्तार

मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

लाभुक ने बताया कि मामले की शिकायत पंचायत के मुखिया से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. गुरुवार को उपायुक्त के जनता दरबार में भी लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराने की मांग की गई. बसंती देवी का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है कि बीडीओ और सीओ से शिकायत करने पर भविष्य में उनके बच्चों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

खुले में खाना बनाने को मजबूर परिवार

बसंती देवी के अनुसार, वर्तमान में वह खुले छत के नीचे बरसात में खाना बनाने को मजबूर हैं. इसी स्थान पर बकरियों को भी रखा जाता है. रात में उन्हें बच्चों के साथ दूसरे के घर में सोना पड़ रहा है.

कांग्रेस नेताओं ने सुनी शिकायत

शुक्रवार, 4 सितंबर को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाडी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया और जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने बसंती देवी से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनी. नेताओं ने मामले की लिखित शिकायत बीडीओ और उपायुक्त से करने तथा जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही. नेताओं ने कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं होती है, तो विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी और सांसद कालीचरण मुंडा को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >