कलश यात्रा के साथ अखंड हरिकीर्तन आरंभ

प्रखंड के हुरदा में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया.

बानो. प्रखंड के हुरदा में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया. कलश यात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया और हर ओर भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी. कीर्तन कार्यक्रम के दौरान हुरदा बाजार टांड़ के आसपास की अधिकांश दुकानें बंद रहीं. जिससे क्षेत्र में पूरी तरह धार्मिक माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर भजन-कीर्तन में लीन हो गए.कार्यक्रम स्थल के पास स्थित सामुदायिक भवन में भंडारे का भी आयोजन किया गया. यहां श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूरी और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया. नीतीश अग्रवाल अध्यक्ष व अंकित अग्रवाल बने रामनवमी समिति के सचिव बानो. कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार देर शाम रामनवमी पूजा की तैयारी को लेकर बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल,उपाध्यक्ष नीरज साव, सचिव अंकित अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अंकित साव को बनाया गया. वहीं सदस्य के रूप में अजय साव,राजेश अग्रवाल,गौतम जैन, आनंद जैन, विनय अग्रवाल, तिलु अग्रवाल, प्रभात सेठिया, अंकित अग्रवाल, मनोज सेठिया, रिकी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गिरींद्र सिंह, रमेश अग्रवाल का चयन किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को रामनवमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. इस अवसर पर लचरागढ़ के सभी प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे से बंद रखने का फैसला लिया गया है. रामनवमी के दिन दोपहर तीन बजे बजरंगबली मंदिर से भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो पुराना रोड होते हुए देवी गुड़ी मंदिर पहुंचेगा. वहां सभी श्रद्धालु एकत्रित होंगे. जिसके बाद जुलूस हनुमान मंदिर के लिए प्रस्थान करेगा. मंदिर परिसर में अखाड़ा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >