धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के काल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर में आयोजित मां बाघचंडी वार्षिक महोत्सव सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को माहौल भक्तिमय बना रहा. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गयी. नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रदीप पंडा, पवन शर्मा, मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह, छत्रपति सिंह व अन्य जापकों द्वारा किया गया. इसके बाद अखंड हरिकीर्तन निरंतर जारी रहा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. अखंड हरिकीर्तन में काल्हाटोली, टुटीकेल, झपला, केलुगा, छोटका टोली, रामजड़ी बस्ती, उकौली, लचरागढ़ खास, कोलेबिरा, कारीमाटी, खरवागढ़ा, जलडेगा, बानो, फुलवाटांगर और बरसलोया समेत आसपास के गांवों की कीर्तन मंडलियों शामिल हुईं. महोत्सव के दौरान मां बाघचंडी मंदिर पूजा समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया. भक्तों ने मां बाघचंडी का आशीर्वाद प्राप्त कर समिति द्वारा तैयार महाप्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मां बाघचंडी मंदिर पूजा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं.

संघर्षपूर्ण मुकाबले में डोडमा की टीम जीती

जलडेगा. प्रखंड के आरसी बालक मवि गांगुटोली स्थित खेल मैदान में जिलास्तरीय चौथा फादर डीजर डीन मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. प्रतियोगिता में समसेरा, कुरडेग, रेंगारीह, कुटुंगिया, भीतबुना, सामटोली, डोडमा समेत कुल 20 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला आरसी प्राथमिक विद्यालय रेंगारीह व आरसी मध्य विद्यालय डोडमा के बीच खेला गया, जिसमें संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद डोडमा की टीम विजयी रही. रेफरी की भूमिका संजय तोपनो और विनिता ने निभायी. पुरस्कार वितरण जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा ने किया. उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों ने पारंपरिक स्वागत गान और माल्यार्पण के साथ किया. मौके पर प्रधानाध्यापक फादर अजीत विनय सोरेंग, फादर फ्रांसिस जेवियर सोरेंग, अनिल बागे, सुनील कंडुलना, आलोक सोरेंग, अमृत बागे, आलेक्स कंडुलना आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >