ठेठईटांगर. ठेठईटांगर स्थित शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ रविवार को किया गया. अखंड हरि कीर्तन को लेकर शिव मंदिर व परिसर को आकर्षक ढंक से सजाया गया है. हरि कीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावा जामबहार कीर्तन मंडली, जोराम कुम्हार टोली कीर्तन मंडली, अलसंगा कीर्तन मंडली के अलावा अन्य कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं. इस मौके पर पुरोहित सूर्यकांत झा, तारा दास गोस्वामी, जापक में परमानंद दास, रवि साहू ने पूजा अर्चना संपन्न करायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता, मिथलेश पांडेय, विजय ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार, अमित कुमार, पप्पू शाह, मनोज सिंह, रामायण पांडेय, पिंटू कुमार, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार, कृष कुमार, अमन कुमार, नरेंद्र बड़ाइक, सोनू बड़ाइक के अलावा अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.