बानो. मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने जीएनएम की परीक्षा में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल कॉलेज, बल्कि पूरे सिमडेगा जिले का नाम रोशन किया है. आकांक्षा ने 500 अंक में से 449 अंक प्राप्त कर यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की. उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस वर्ष मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. संस्थान की सभी छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कॉलेज प्रबंधन ने इसे छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों का समर्पण व अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया है. राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त कंचन सिंह ने आकांक्षा तिर्की को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से इस संस्थान की छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. कॉलेज के निदेशक डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है. प्राचार्या एरेन बेक ने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. रविकांत मिश्रा ने कहा कि संस्थान आने वाले समय में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है.
जीएनएम की परीक्षा में आकांक्षा तिर्की को राज्य में दूसरा स्थान
जीएनएम की परीक्षा में आकांक्षा तिर्की को राज्य में दूसरा स्थान
