ग्रामीणों की समस्याएं सुन शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश

जनता दरबार का आयोजन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भेजा और सभी मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिये. जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि और राजस्व से जुड़े रहे. इनमें बिना ग्राम सभा के सरना घेराबंदी, खरीदी गयी जमीन पर जोत-कोड़ में बाधा, भूमि ऑनलाइन, सीमांकन और अवैध कब्जा हटाने से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं. इसके अलावा धोखाधड़ी के मामलों में बकाया राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र जारी करने, होमगार्ड बहाली की फिजिकल प्रक्रिया शुरू कराने और ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने से जुड़े आवेदन भी मिले. ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के तहत जल मीनार की मरम्मत, नलकूप की व्यवस्था और प्रधानमंत्री नल-जल योजना का लाभ दिलाने की मांग भी रखी. इसी क्रम में सड़क, पुल और बिजली से जुड़ी समस्याएं भी सामने आयीं. आंबेडकर आवास योजना के तहत बने घर को जेसीबी से तोड़े जाने की शिकायत भी दर्ज की गयी. साथ ही जमीन बंटवारा, सार्वजनिक रास्ता उपलब्ध कराने और सिकल सेल से पीड़ित मरीज को इलाज दिलाने के मामले भी उठाये गये. उपायुक्त ने सभी मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मौके पर नजारत उप समाहर्ता सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी और सदर अंचलाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >