वनरोपण कार्य का निरीक्षण किया

वनरोपण कार्य का निरीक्षण किया

सिमडेगा : वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल तथा रांची से आई वन विभाग की जांच टीम ने बानो के रामजड़ी स्थित चेकडैम एवं डूमरमुंडा में हो रहे वनरोपण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान जांच टीम ने चेकडैम तथा वनरोपण का कार्य देखकर संतोष व्यक्त किया.

वन विभाग द्वारा किये जा रहे क्षेत्र के अन्य कार्यों के विषय में कई दिशा- निर्देश भी दिये. डीएफओ ने बानो में बन रहे लाह प्रोसेसिंग भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बानो रेंज के वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील कुमार पांडेय को भी कई दिशा-निर्देश दिये. इस अवसर पर रेंजर फॉरेस्टर लोलस बड़ा आदि उपस्थित थे.

post by : Pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >