नप प्रशासक को जल जमाव की समस्या से कराया अवगत

नप प्रशासक को जल जमाव की समस्या से कराया अवगत

सिमडेगा. नगर अपना संस्था के अध्यक्ष चंदन कुमार डे ने प्रशासक नगर परिषद से मुलाकात कर शहर में हो रहे जल जमाव से अवगत कराया. उन्होंने जल जमाव स्थलों की जानकारी देते हुए इस समस्या के समाधान की मांग की. उन्होंने बताया कि सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षा जल का संग्रह पूर्वी दक्षिणी भाग का केलाघाघ डैम में एवं दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र का जल साईंपुर डैम नवाटोली झरिया नाला से निकलता है. वहीं पश्चिमी उत्तरी छोर का जल मधुवन डैम तथा पाला माढ़ा नदी में जाता है. साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 710 एकड़ जमीन है, जहां वर्षा जल का भंडारण होता है. जल जमाव का मुख्य कारण जल संग्रह स्थलों तक जल बहाव के रास्तों अवरुद्ध कर दिया जाना है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जल जमाव से समस्याएं हो रही हैं. उन्होंने जल संग्रह स्थलों तथा जल बहाव मार्ग पर अवरोधों को हटाने, नगर परिषद क्षेत्र में अनुपयोगी पुराने चापकलों को ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्वाइंट बनाने एवं निचले स्तर पर भवन, सड़क, नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के पूर्व जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही.

गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गयी

जलडेगा. बांसजोर गांव सरना पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान गांव के पहान पुजार जगन्नाथ बिंझिया तथा जोगेश्वर कुल्ला द्वारा पूजा कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. साथ ही सामूहिक रूप में प्रसाद ग्रहण किया गया. मौके पर रामचंद्र सिंह, अनीश ठाकुर, जितेंद्र साहू, राकेश सिंह, तुलसी मांझी, किशोर साहू, बुधराम नायक, शंकर प्रधान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >