महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. स्कॉर्पियो से जबरन 23 साल की महिला को ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 15 जून को रात नौ बजे के करीब बानो के रास्ते में समडेगा के पास से प्रमोद डांग नामक व्यक्ति ने पीड़िता को जबरन स्कॉर्पियो में बैठा कर अपने घर ले गया. दूसरे दिन 16 जून को टाटा जमशेदपुर ले गया. 17 जून को महिला को उसके घर टकरमा बसिया था पहुंचाने के नाम पर ले जा रहा था. इस क्रम में आनंदपुर व मनोहरपुर के बीच रास्ते में स्कॉर्पियो को रोक कर स्कॉर्पियो में ही महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पुनः पीड़िता को लेकर आरोपी नोवामुंडी चला गया. चेकिंग के दौरान नोवामुंडी पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की. इसके बाद पीड़िता को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने 20 जून को कोलेबिरा थाना में कोलेबिरा के पोगलोया निवासी प्रमोद डांग के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जिले के एसपी मो अर्शी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तत्काल तहकीकात शुरू करते हुए आरोपी प्रमोद डांग पोंगलोया कोलेबिरा निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >