गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा. ठेठईटांगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बस से साढ़े दस किलो गांजा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों को गांजा तस्करी की गुप्ता सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के हीरा नंदन पुर निवासी करीम शेख को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से साढ़े दस किलो गांजा बरामद किया. घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल एवं सिम दोनों जब्त किया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी मुरताज अंसारी, सब इंस्पेक्टर मनोज महली, जयकांत कुमार राय सहित शस्त्र बलों के जवान शामिल थे.

कुएं में डूबने से वृद्ध की मौत

जलडेगा. प्रखंड की टिनगिना चिरोटांड़ में 75 वर्षीय बुजुर्ग चैतू बड़ाइक नामक व्यक्ति की कुएं में डूबने से मौत हो गयी. वह व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गयी है.

वाहन चालक का कटा चालान

बानो. थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच में अधूरे कागजात रहने पर एक वाहन चालक का चालान काटा गया. बानो थाना के एएसआइ सत्यनारायण कुमार के नेतृत्व में रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहन के कागजात डिक्की हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >