फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

फरार आरोपी के घर पर चिपकाया गया इश्तेहार

कोलेबिरा. कोयंबटूर में करीब 15 वर्ष पुरानी हत्या के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पीलमेडु (बी6) पुलिस स्टेशन, कोयंबटूर के कांड संख्या 944/2011 (धारा 302 आईपीसी) के तहत फरार चल रहे आरोपी घनश्याम लोहारा के विरुद्ध कुर्की-जब्ती से पूर्व की कार्रवाई की गयी. कोलेबिरा थाना के कोंबाकेरा (लसिया) गांव में पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची. न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी के माता-पिता और स्थानीय स्वतंत्र गवाह मौजूद रहे. ढोल-नगाड़े और मुनादी के जरिए ग्रामीणों को सूचना दी गयी कि यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की की जायेगी. पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई तमिलनाडु की पीलमेडु विधि एवं व्यवस्था पुलिस के समन्वय से की गयी है.

वाहन चेकिंग अभियान चला

बानो. बानो-मनोहरपुर रोड पर महाबुआंग मोड़ के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान एएसआइ सतीश चंद्र महतो के नेतृत्व में दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोक कर चेतावनी दी गयी और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत देकर छोड़ा गया. साथ ही वाहन चालकों से अपने-अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >