घर लौट रही 62 साल की महिला के सामने आया हाथी, कुचलकर ले ली जान

सिमडेगा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

सिमडेगाः ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत के गोहरपहर पहाड़टोली में मंगलवार की शाम जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला. घटना शाम करीब छह बजे की है. मृतका की पहचान गोहरपहर पहाड़टोली निवासी कमला देवी (62 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घर लौटते समय सामने आया हाथी

जानकारी के अनुसार, कमला देवी बरपानी से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान घर के समीप झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी अचानक उनके सामने आ गया. महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही हाथी ने उन्हें सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और कुचल दिया. इस दौरान कमला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- हटिया ग्रिड का 50 MVA ट्रांसफॉर्मर फिर खराब, 125 की जगह मिल रही 85 मेगावाट बिजली

घटना के बाद जंगल की ओर चला गया हाथी

घटना के बाद हाथी पास के जंगल की ओर चला गया. महिला की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश भी है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

विधायक ने घटनास्थल पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और वहां उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, इलाके में जंगली हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में खासकर रात के समय भय का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- JSSC CGL Case: आयोग के अधिवक्ता को CID का नोटिस, अभय तिवारी की पत्नी-भाई की जमानत पर फैसला सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >