विभागों में चार करोड़ 24 लाख विद्युत बिल बकाया

सिमडेगा : विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों पांच हजार रुपये से ऊपर बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है. अब तक लगभग 150 घरों का कनेक्शन काटा जा चुका है. वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग में करोड़ों रुपये विद्युत बिल बकाया है, किंतु उक्त सरकारी विभागों का विद्युत […]

सिमडेगा : विद्युत विभाग द्वारा इन दिनों पांच हजार रुपये से ऊपर बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है. अब तक लगभग 150 घरों का कनेक्शन काटा जा चुका है. वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग में करोड़ों रुपये विद्युत बिल बकाया है, किंतु उक्त सरकारी विभागों का विद्युत कनेक्शन काटने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. एक भी विभाग का कनेक्शन अब तक नहीं काटा गया है. फिलहाल विद्युत विभाग निजी घरों की खाक छान रहा है. साथ विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रचार-प्रसार भी व्यापक तरीके से किया जा रहा है. एक अभियान चला कर कनेक्शन काटे जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, जिले के सरकारी विभागों में चार करोड़ 24 लाख 41 हजार 404 रुपये बिजली बिल बकाया है.
उक्त विभाग भुगतान करने का नाम नहीं ले रहा है. इससे विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति में काफी परेशानी हो रही है. प्राप्त आंकड़े के मुताबिक, आरइओ में 281760 रुपये, एमआइ विभाग में 441761 रुपये, तसर विभाग में 1533177, बीआरसी कार्यालय में 24050, बीएसएनएल में 71568, सामाजिक वाणिकी में 151559, डीडब्ल्यूओ में 1059730, डीएसपी फोर आइबी इआरवीइ गार्ड में 187749,
डीएफओ सिमडेगा में 142037, डेयरी कार्यालय में 33373 , डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्यालय में 604792, एसपी कार्यालय में 205982, सदर अस्पताल में 313384, एसपी कार्यालय में 205882, पीएचइडी में 2010433, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 23240, जीएम डीआइसी में 104786, जेल में 541423, जीआर इंजीनियर 103566, एलएसएमपी ठेठइटांगर में 102576, मुखिया ग्राम पंचायत टुकुपानी में 2399, पुलिस स्टेशन सिमडेगा में 1229250, पोस्ट ऑफिस बीरू में 349886, रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर में 474581, एसडीओ कृषि विभाग में 23938, एसडीओ मत्स्य विभाग में 147825, कल्याण आदिवासी बालिका छात्रावास में 526622, भवन विभाग में 54616, एसडीओ एमआइ में 19366, एसडीओ पीएचइडी में 188731, भालको में 102577, सुप्रीटेंडेंट सदर अस्पताल में 3128224, सदर अस्पताल में 455606, सदर अस्पताल में 321846, बीडीओ कार्यालय कुरडेग में 574541, चेयरमैन उपभोक्ता फोरम में 14221, नगर परिषद कार्यालय में 18031532, चेयरमैन वीडब्ल्यूएससी ठेठइटांगर में 1231205, ब्लड बैंक में 526507, डीडीसी 377391, डीसी आवास में 230746, पशु चिकित्सालय में 466803, जिला नजारत में 631995, डीएसइ कार्यालय में 470255, पीएफ कार्यालय में 62621, जिला आपूर्ति में 198979, जिला कल्याण कार्यालय में 296588, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 596073, वाटर स्टेशन में 312823, पीइएचइडी (ड्रिंकिंग) 596073, कार्यपालक अभियंता स्पेशल डिवीजन में 50335, उर्दू स्कूल भट्ठीटोली में 189084, एनआइसी में 1003540, टीटीसी में 135452, एसडीइ ग्रुप बीएसएनएल में 11500, एसडीओ सिविल पीएचइडी में 1562385, एसडीओ टेलीफोन एक्सचेंज में 62712, एसडीओ सिविल में 31811, एसपी ब्लॉक बी में 152327, जीआरपीएफ कैंप में 926537, एसपी आवास में 130380, पुलिस कंट्रोल रूम में 417372, भूमि संरक्षण विभाग में 201792, एससी आवास में 252121, डीडीसी आवास में 315336, एसडीइ ग्रुप बीएसएनएल में 11500 रुपये बकाया है.
विभाग से संपर्क किया जा रहा है:इइ : विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महादेव मुरमू का कहना है कि सरकारी विभागों में बकाया राशि भुगतान के लिए संपर्क किया जा रहा है. विभागों के पदाधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है आवंटन नहीं है, जबकि कुछ विभाग से बकाया राशि का भुगतान आंशिक रूप से किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में बकाया राशि से संबंधित जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी जायेगी. उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >