कॉलेज की समस्याओं को दूर करने की मांग

सिमडेगा़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ अशोक मिश्रा से मुलाकात की. साथ ही 20 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा. कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों का ड्रेस कोड बनाने, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने, नामांकन के लिए ऑनलाइन […]

सिमडेगा़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ अशोक मिश्रा से मुलाकात की. साथ ही 20 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा.

कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों का ड्रेस कोड बनाने, 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य करने, छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था करने, नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंटर एवं ऑफलाइन कांउटर की व्यवस्था करने,पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, सीसी टीवी कैमरा लगाने के अलावा अन्य मांगें रखी. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने कुछ विषयों पर तत्काल पहल करने की बात कही तथा कुछ मांगों को पूरा करने के लिए थोड़ा समय मांगा. साथ ही जुलाई माह से कॉलेज की सभी व्यवस्था दुरुस्त करने की भी बात प्राचार्य ने कही. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारी सदस्य चंदन प्रसून, नगर मंत्री बीरबल साय, कपिल डुंगडुंग, तेज नारायण सिंह, शिमला प्रधान, रजनी कुमारी, विष्णु गुप्ता,चंदन गुप्ता,अजय साहू, अविनाश कुमार,आदेश कुमार, सूरज गोयल, गौरव गोयल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >