सिमडेगा : उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास

सिमडेगा : जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है. सीसीएल खेल अकादमी एवं खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय व डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए आठ व नौ फरवरी को सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में ट्रायल होगा. इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग भाग ले सकें, […]

सिमडेगा : जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है. सीसीएल खेल अकादमी एवं खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय व डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए आठ व नौ फरवरी को सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में ट्रायल होगा.
इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग भाग ले सकें, इसलिए हॉकी सिमडेगा की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्र, अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयाें में घूम-घूम कर फाॅर्म का वितरण किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षक सह हॉकी सिमडेगा संयुक्त सचिव कमलेश्वर मांझी बेसराजरा, बंबलकेरा, बेदोपानी, मुड़िया व जोगबहार गांव में जाकर बच्चों के बीच आवेदन फाॅर्म का वितरण किया. इसके अलावा हॉकी सिमडेगा द्वारा अपने सदस्यों को अलग-अलग प्रखंड के लिए प्रचार की जिम्मेवारी दी गयी है.
जलडेगा में आशा बा, बानो में बसंती जोजो, पाकरटांड़ में रेशमा कोंगड़ी, केरसई में सुभिला मिंज, बोलबा में तारिणी कुमारी, कुरडेग में कमलेश्वर मांझी, ठेठईटांगर में बसंत बा को जिम्मेवारी दी गयी गयी है. इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा प्रचार कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >