आठ सालों से था फरार, पंद्रह हजार का ईनामी, पकड़ा गया

सरायकेला: डकैती और हत्याकांड का ईमानी आरोपित सुशेन बास्के आज जेल भेज दिया गया. वह 2009 से फरार था. सरकार ने उप पर 15 हजार का इनाम रखा था. उसे कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ सुमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि कांड्रा ने 2009 में एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड […]

सरायकेला: डकैती और हत्याकांड का ईमानी आरोपित सुशेन बास्के आज जेल भेज दिया गया. वह 2009 से फरार था. सरकार ने उप पर 15 हजार का इनाम रखा था. उसे कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ सुमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि कांड्रा ने 2009 में एक निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड की हत्या कर कंपनी में डकैती की थी. उसके खिलाफ कांड्रा थाने में मुकदमा दर्ज है. वारदात में शामिल उसके बाकी साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, मगर सुशेन पुलिस की पकड़ से बाहर था. जिला पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर पंद्रह हजार रुपये के ईनाम घोषित की थी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है. उसने बताया कि घटना के बाद वह ओडीसा के पारादीप में एक निजी कंपनी में काम करने लगा था और छुट्टी पर घर आया हुआ था. एसडीपीओ ने बताया कि ईनाम की राशि उसे पकड़ने वाली कांड्रा पुलिस टीम को दी जायेगी. सुशेन बास्के का अपराधिक रिकॉर्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >