जिले के अधिकारी समन्वय स्थापित कर काम करें

जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विमला प्रधान व उपायुक्त विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपायुक्त ने सांसद श्री मुंडा का बुके देकर स्वागत किया. श्री मुंडा ने उपस्थित पदाधिकारीयों से […]

जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में सांसद कड़िया मुंडा, विधायक विमला प्रधान व उपायुक्त विजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. उपायुक्त ने सांसद श्री मुंडा का बुके देकर स्वागत किया. श्री मुंडा ने उपस्थित पदाधिकारीयों से कहा कि अधूरे एवं लंबित योजनाओं को समय पर पूर्ण करें.

कार्य करने में किसी प्रकार की बाधा होती है तो उसकी सूचना दें. जिला के सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें. साथ ही जिस प्रखंड में जो भी कार्य किया जाता है उसका प्रतिवेदन संबंधित प्रखंड के जन प्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध करायें. सांसद ने इंदिरा आवास,प्रधानमंत्री आवास योजना पर भी चर्चा करते हुए उक्त योजनाआें का क्रियान्वयन सही तरीके से करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कांसजोर डैम से निकालने वाले नहर की सफाई के साथ-साथ सभी खेतों को बराबर पानी देने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. जिले के जलडेगा एवं केरसई में भारतीय स्टेट बैंक तथा सिमडेगा प्रखंड के सेवई में इलाहाबाद बैंक और ठेठईटांगर प्रखंड के केरया में यूकों बैंक की शाखा बहुत जल्द खोलने की बात कही. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जिले में जितने भी ट्रांसफारमर खराब पड़े हैं वहां बारी-बारी बदले जायेंगे.स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा करते हुए सांसद ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिस स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम, डॉक्टर, नर्स की कमी है वहां इस कमी को दूर किया किया जायेगा. साथ ही जो भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहते है उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. देवनदी पर बन रहे चार साल से पुल कार्य अभी तक पूरा नहीं करने की लापरवाही को देखते हुए सांसद ने उपायुक्त सिमडेगा को पुल निर्माण में कार्य कर रहें संवेदक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, निर्मल भारत अभियान, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, आइटीडीए विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण विधुतीकरण योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, नगर परिषद, भवन प्रमंडल, समाज कल्याण,वन प्रमंडल, आरइओ आदि के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त विजय कुमार मुंजनी, जिला परिषद् अध्यक्ष मेनोन एक्का, नगर परिषद् अध्यक्ष फुलसुन्दरी देवी के अलावा सभी विभाग के पदाधिकारी, बीडीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >