झाविमो की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

सिमडेगा : वन विश्रामागार में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला उपाध्यक्ष तुलसी कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष केके पोद्दार एवं जीवेश सिंह सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. सभी प्रखंडों में समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. इसके लिये […]

सिमडेगा : वन विश्रामागार में झारखंड विकास मोरचा की बैठक जिला उपाध्यक्ष तुलसी कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष केके पोद्दार एवं जीवेश सिंह सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. सभी प्रखंडों में समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. इसके लिये तिथि भी निर्धारित की गयी. केरसई में 28 जनवरी को, सिमडेगा में 31 जनवरी को, पाकरटांड़ में पांच फरवरी को, ठेठइटांगर में 10 फरवरी को, बांसजोर में 16 फरवरी को, बानो में 20 फरवरी को बैठक आयोजित कर समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से राजेश डुंगडुंग, दीपा बड़ाइक, कुमुद बा, दिनेश गोप, बेंजामिन लकड़ा, अंतोनी मिंज, मोनिका बड़ाइक, दिलमनी देवी, सुमेश्वर प्रसाद, रफीक, राजेश सोरेंग, रामजीत ग्वाला, पौलुस सोरेंग, जकरियस कंडूलना, सुशील टेटे व दिलीप कुमार के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >