वार्ड 12 में 150 मच्छरदानी बंटा

सिमडेगा : वार्ड नंबर 12 में सोमवार को लाभुकों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया. जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लाल कार्ड तथा पीला कार्ड धारकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है. इसी के तहत सोमवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 […]

सिमडेगा : वार्ड नंबर 12 में सोमवार को लाभुकों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया. जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले लाल कार्ड तथा पीला कार्ड धारकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है.
इसी के तहत सोमवार को नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 के बाजार टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. वार्ड पार्षद सुनिता देवी ने लाभुकों के बीच 150 से ज्यादा मच्छरदानी का वितरण किया. लाभुकों को मेडिकेटेड मच्छरदानी के रख-रखाव की भी जानकारी दी गयी. आंगनबाड़ी सेविका सफीरा ने लाभुकों को बताया कि मच्छरदानी को धूप में नहीं सुखाना है. गर्म पानी से मच्छरदानी को धोने से परहेज करें. इधर, वार्ड पार्षद सुनिता देवी ने कहा कि जो लाभुक छूट गये हैं, उन लोगों को भी मच्छरदानी मिलेगी. लाभुक आंगनबाड़ी सेविका के पास लाल या पीला कार्ड की फोटो कॉपी जमा करा दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >