पुलिस वाहन से महिला की मौत

जलडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के किनिरकेला में पुलिस वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, एक मामले को लेकर पुलिस किनिरकेला गांव गयी थी. पुलिस कर्मियों ने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया था. गांव की ही 26 वर्षीया रेखा देवी अपने खलिहान से निकल कर […]

जलडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के किनिरकेला में पुलिस वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, एक मामले को लेकर पुलिस किनिरकेला गांव गयी थी. पुलिस कर्मियों ने वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया था. गांव की ही 26 वर्षीया रेखा देवी अपने खलिहान से निकल कर पैदल ही घर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में पुलिस वाहन के चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर वाहन को आगे बढ़ाया, किंतु चालक ने नियंत्रण खो दिया.
परिणाम स्वरूप वाहन पास में ही स्थित एक पेड़ से टकरा गयी. रेखा देवी भी तब तक उक्त पेड़ के निकट पहुंच चुकी थी. इस कारण रेखा देवी वाहन की चपेट में आ गयी. इस घटना में रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे पुलिस वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा लाया गया, किंतु चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. उसे इलाज के लिए राउरकेला ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि रेखा देवी का तीन माह का एक बच्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >