गोष्ठी में प्रधानाध्यापकों को दिये गये दिशा-निर्देश

ठेठइटांगर. बीआरसी केंद्र में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में प्रधानाध्यापकों को कई जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.बीपीओ नीलिमा कुजूर ने सभी प्रधानाध्यापकों को समय से उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि शौचालय का निरीक्षण व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा. रसोइया के खाता नंबर को आधार […]

ठेठइटांगर. बीआरसी केंद्र में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में प्रधानाध्यापकों को कई जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.बीपीओ नीलिमा कुजूर ने सभी प्रधानाध्यापकों को समय से उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया. कहा कि शौचालय का निरीक्षण व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा.
रसोइया के खाता नंबर को आधार से सीडिंग करने एवं उनके पति के नाम को अंकित करने, मध्याह्न भोजन सुचारू रूप से संचालित करने, एमडीएम की रिपोर्ट तैयार करने सहित कई निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बीआसी से प्राप्त कर सकते हैं. गोष्ठी के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शैलेश उरांव द्वारा बीमा से संबंधित जानकारी दी गयी. गोष्ठी में मुख्य रूप से विकास वर्मा, विनय नंद, कात्यानी प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, विंसेंट टेटे व रोजलिन बागे के अलावा विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >