उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाने का निर्देश

बोलबा थाना परिसर में थाना प्रभारियों के साथ बैठक बोलबा. बोलबा थाना परिसर में एएसपी (अभियान) निर्मल गोप ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में उग्रवाद के नियंत्रण पर चर्चा की गयी. श्री गोप ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र को उग्रवादियों से मुक्त कराना है. सभी थाना प्रभारी उग्रवाद प्रभावित […]

बोलबा थाना परिसर में थाना प्रभारियों के साथ बैठक
बोलबा. बोलबा थाना परिसर में एएसपी (अभियान) निर्मल गोप ने थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में उग्रवाद के नियंत्रण पर चर्चा की गयी. श्री गोप ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र को उग्रवादियों से मुक्त कराना है. सभी थाना प्रभारी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. लेवी के लेनदेन को पूरी तरह समाप्त करें. ठेकेदार यदि लेवी देता है, तो उसके ऊपर भी कार्रवाई होगी.
असामाजिक तत्वों व आपराधिक गतिविधि वाले लोगों पर भी विशेष ध्यान रखें. बैठक में सोशल पुलिसिंग के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में बोलबा थाना प्रभारी महेंद्र दास, कुरडेग थाना प्रभारी सुशील कुमार, ठेठइटांगर थाना प्रभारी बृजराम ,केरसई थाना प्रभारी रामा शंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >