शैक्षणिक भ्रमण पर सिमडेगा पहुंचे विद्यार्थी

सिमडेगा : सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत शहीद हेरमन रास्केट उच्च विद्यालय कुटंगिया जलडेगा एवं बालक मध्य विद्यालय कुटंगिया जलडेगा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर सिमडेगा लाया गया. इस क्रम में विद्यार्थियों ने एसपी राजीव रंजन सिंह से मुलाकात की. एसपी श्री सिंह शैक्षणिक भ्रमण पर आये छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें शिक्षा […]

सिमडेगा : सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत शहीद हेरमन रास्केट उच्च विद्यालय कुटंगिया जलडेगा एवं बालक मध्य विद्यालय कुटंगिया जलडेगा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर सिमडेगा लाया गया. इस क्रम में विद्यार्थियों ने एसपी राजीव रंजन सिंह से मुलाकात की.
एसपी श्री सिंह शैक्षणिक भ्रमण पर आये छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें शिक्षा से संबंधित कई टिप्स दिये. छात्राओं ने भी एसपी से अनुभव शेयर किये. विद्यार्थियों ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण करने में उन्हें काफी अच्छा लगा. सिमडेगा के कई स्थलों को देखने का मौका मिला. शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों को समाहरणालय, एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अलावा अन्य स्थलों का भ्रमण कराया गया. बच्चों के साथ ओड़गा थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, विद्यालय के शिक्षक मार्शल जोजो, निर्मला लकड़ा, क्लेमिंटिना कुल्लू
उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >