शिक्षकों ने प्राचार्य को दो घंटे बंधक बनाये रखा

प्राचार्य की मनमानी से परेशान शिक्षकों ने उठाया कदम दो माह से नहीं मिला है मानदेय, प्राचार्य को हटाने की मांग सिमडेगा : गोस्सनर कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य अजीत टोप्पो को दो घंटे बंधक बनाये रखा. उन्हें एक कमरे बंद कर दिया. हालांकि बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया. […]

प्राचार्य की मनमानी से परेशान शिक्षकों ने उठाया कदम
दो माह से नहीं मिला है मानदेय, प्राचार्य को हटाने की मांग
सिमडेगा : गोस्सनर कॉलेज के शिक्षकों ने बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य अजीत टोप्पो को दो घंटे बंधक बनाये रखा. उन्हें एक कमरे बंद कर दिया. हालांकि बाद में उन्हें मुक्त कर दिया गया. इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि प्राचार्य कॉलेज में मनमानी करते हैं. 14 दिसंबर को आयोजित कॉलेज स्थापना दिवस सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम स्थगित कर दिये जाने के बाद भी कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में करने की तैयारी चल रही थी.
जैसे ही शिक्षक कॉलेज पहुंचे, प्राचार्य के इस निर्णय से खासे नाराज हो गये. इस बात को लेकर प्राचार्य से कहा सुनी भी हुई. आवेश में आकर शिक्षकों ने प्राचार्य अजीत टोप्पो को एक कमरे में बंद कर दिया तथा कॉलेज में तालाबंदी कर दी. दो घंटे कमरे में बंद रखने के बाद उन्हें मुक्त किया गया. इधर, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी सह शासी निकाय के अध्यक्ष को आवेदन देकर प्राचार्य को पद से हटाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि प्राचार्य की लापरवाही के कारण दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है.
शिक्षकों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गयी, तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. मौके पर उप प्राचार्य फ्रांसिस कुल्लू, शिक्षक मो मेराज आलम, अजीत कुमार डुंगडुंग, अंजली रानी टोप्पो, रंजीत सुरीन, शीतल एक्का, हेमंत डुंगडुंग, मनीष कुजूर, चोन्हास एक्का, बिलिचदान एक्का, पावेल बरवा, सलिल तिर्की, लोटू मिलवार, सुदर्शन मिंज, भूषण बाड़ा, संजय बिलुंग, सुशीला लकड़ा व महिला डांग सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >