कांग्रेस की महासभा 19 को

कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक में लिया सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए कहा गया कि सरकार की यह नीति नहीं चलेगी. कभी सीएनटी-एसपीटी एक्ट, तो कभी जाति […]

कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक में लिया
सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध
सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते हुए कहा गया कि सरकार की यह नीति नहीं चलेगी. कभी सीएनटी-एसपीटी एक्ट, तो कभी जाति प्रमाण पत्र में धर्म का उल्लेख करने की बात कह कर सरकार लोगों को परेशान कर रही है. बैठक में उक्त मुद्दों को लेकर 19 दिसंबर को कांग्रेस महासभा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
महासभा का आयोजन अलबर्ट एक्का स्टेडियम में किया जायेगा. महासभा में केंद्र एवं प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से डीडी सिंह, जोनसन मिंज, विक्सल कोंगाड़ी, अनूप केसरी, हाजी शहाबुद्दीन, समी आलम, रावेल लकड़ा, अनूप लकड़ा, अजीत लकड़ा, देवनिश खलखो, अजीत कंडूलना, फ्रांसिस बिलुंग, सुनील खडि़या, भूषण बाड़ा, प्रो रंजीत कुमार चौधरी, प्रो रोशन टेटे, मो समी आलम, नीलम राकेश मिंज, मो अशफाक आलम, विजय बेक, रोहन केरकेट्टा व वीणा कंडुलना के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >