झारखंड बंद का समर्थन करने का निर्णय

सिमडेगा : सिमडेगा कॉलेज छात्रावास में आदिवासी छात्र संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन के विरुद्ध दो दिसंबर को आहूत झारखंड बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कॉलेज छात्र संघ चुनाव पर भी चर्चा की गयी. निर्णय […]

सिमडेगा : सिमडेगा कॉलेज छात्रावास में आदिवासी छात्र संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन के विरुद्ध दो दिसंबर को आहूत झारखंड बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कॉलेज छात्र संघ चुनाव पर भी चर्चा की गयी.
निर्णय लिया गया कि सभी पांचों पद पर प्रत्याशी खड़ा किया जायेगा. बैठक के दौरान चुनावी घोषणा पत्र भी जारी की गयी. घोषणा पत्र में सिलेबस के अनुसार पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध कराने, जन जातीय एवं क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू कराने, बस किराया में 50 प्रतिशत की छूट दिलाने, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था कराने, एसटी-एससी आरक्षण के तहत नामांकन में सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई वायदे शामिल हैं. बैठक में वीरेंद्र बाड़ा, समीर तिर्की, हेमंत खेस, ओजीत मिंज, आलोक तिर्की, अनिस्ता एक्का, सुप्रिया लकड़ा, अलका केरकेट्टा, शिल्पा कुल्लू, संदीप टोप्पो, इरेन सोरेंग, विनोद कुजूर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >