आदिवासियों के अधिकार व संरक्षण पर चर्चा

सिमडेगा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय ठाकुरटोली में नालसा सेवेन स्कीम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर आदिवासियों के अधिकार, संरक्षण एवं प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इसके अलावा बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम , पलायन, मानव तस्करी से सुरक्षा संबंधी […]

सिमडेगा : राजकीयकृत मध्य विद्यालय ठाकुरटोली में नालसा सेवेन स्कीम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर आदिवासियों के अधिकार, संरक्षण एवं प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इसके अलावा बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम , पलायन, मानव तस्करी से सुरक्षा संबंधी कानून की भी जानकारी दी गयी. इस मौके पर डॉ अब्बास हुसैन, अधिवक्ता प्रद्युम्न सिंह, शीतल प्रसाद , अधिवक्ता जगदीश साहू आदि ने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीला मिश्रा, मयंक लता प्रसाद, किरण डुंगडुंग, वीणा कुमारी, एसबी मिंज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >