पंचायत स्वयंसेवकों को उनके कार्यों की जानकारी दी

जलडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत स्वयं सेवकों की बैठक बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वयं सेवकों को उनके कार्यों की जानकारी दी गयी. बीडीओ श्री कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत स्वयं सेवकों की बहाली एक उद्देश्य के तहत की गयी है. स्वयं सेवक पंचायत की […]

जलडेगा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत स्वयं सेवकों की बैठक बीडीओ संजय कुमार कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वयं सेवकों को उनके कार्यों की जानकारी दी गयी. बीडीओ श्री कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायत स्वयं सेवकों की बहाली एक उद्देश्य के तहत की गयी है. स्वयं सेवक पंचायत की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं. पंचायत की सभी सरकारी योजना की जानकारी देने के साथ लोगों को जागरूक भी करना है. साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों को दिलाने का भी काम करना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत पर्यवेक्षक रमेश कुमार, अविनाश कुमार झा, सीता कुमारी, मनीष सोरेंग,अनुराग सुरीन,संजय , लालचंद मांझी सहित अन्य पंचायत स्वयं सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >