बानो : गिरदा ओपी क्षेत्र के जोरोबाड़ी डीपाटोली में धारदार हथियार से गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. पुलिस ने डीपाटोली स्थित तालाब के समीप से शव बरामद किया है.
पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार की रात की है. भुटकु सिंह (50) करमा पूजा के लिए सोमवार की शाम को घर से निकला था. सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की. परिजनों ने भुटकु सिंह के शव को डीपाटोली के समीप तालाब के समीप पाया. घटना की जानकरी गिरदा पुलिस को दी. गिरदा ओपी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
