कोलेबिरा में युवक कुआं में डूबा

कोलेबिरा़ : नवोदय विद्यालय के पास सड़क किनारे अर्ध निर्मित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आनंद राम (पिता सावन राम) अपने खेत में काम कर के कुएं के पास गया था. इसी क्रम में कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मुखिया […]

कोलेबिरा़ : नवोदय विद्यालय के पास सड़क किनारे अर्ध निर्मित कुएं में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आनंद राम (पिता सावन राम) अपने खेत में काम कर के कुएं के पास गया था. इसी क्रम में कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना मुखिया अलोमानी बागे ने पुलिस को दे दी है. घटना सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे की है.

कुआं में गिरने से युवक की मौत: सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के खैरनटोली गोसाईं मुहल्ला में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, गोसाईं टोली निवासी 20 वर्षीय शंभु दास शौच के लिए मैदान की ओर जा रहा था. इसी क्रम में पास में स्थित कुआं के पास जैसे ही पहुंचा, अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >