सम्मानित किये गये मस्टरजी

समारोह. जिले में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम सिमडेगा : जिले में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया गया. साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षकों काे उपहार देकर सम्मानित किया. कई स्कूल एवं कॉलेज में […]

समारोह. जिले में उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
स्कूलों व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिमडेगा : जिले में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया गया. साथ ही विद्यार्थियों ने शिक्षकों काे उपहार देकर सम्मानित किया. कई स्कूल एवं कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उवि में शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्या सिस्टर बेरनादेत कुजूर ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने मंगलाचरण नृत्य से की . इसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये.
जूनियर कैंब्रिज स्कूल : जूनियर कैंब्रिज स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया. विद्यालय के निदेशक शीतल प्रसाद ने डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिषद के छात्र आयुष बंसल ने किया.
आनंद मार्ग स्कूल : आनंद मार्ग स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रदीप गुप्ता, एतवा बड़ाइक, कलिंद्र प्रधान, रामविलास राणा, मनीष, दीपक सिंह,कंचन, अनिता, मोनिका, इंदु, ऋतु व नंदनी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
सेंट जोंस स्कूल : सेंट जोंस स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही मदर टेरेसा को संत घोषित किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. विद्यालय के प्रबंधक विक्टोर केरकेट्टा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. विक्टोर केरकेट्टा ने संत मदर टेरेसा की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें महान संत बताया. छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली: जलडेगा के गांगुटोली स्थित जयंती उवि सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया. सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को माला पहना कर स्वागत किया तथा उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. बच्चों ने नृत्य,गीत , नाटक व चटुकुले आदि प्रस्तुत किये. मौके पर फादर फेलिक सुमन लकड़ा, सेबेस्तियन कंडुलना, अलबर्ट बिलुंग, आशा लकड़ा, प्रमोद कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.
उपहार के रूप में पौधे दिये : कोचेडेगा स्थित विद्यालय में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने एक नयी परंपरा की शुरुआत की. अमूमन विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाता है, किंतु उक्त विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार के रूप में पौधे दिये. विद्यार्थियों द्वारा दिये गये पौधों को स्कूल परिसर में ही लगाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >