वाहनों की टक्कर, तीन घायल

एनएच-43 के रेड़वा सुरली बांध मोड़ के समीप बस व वैन में हुई टक्कर सिसई. एनएच 43 स्थित रेड़वा सुरली बांध मोड़ के समीप पूजा रथ नामक यात्री बस (जेएच1एयू-0338) और एक पिकअप वैन (जेएच07इ-2085) के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इसमें तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अपराह्न करीब एक […]

एनएच-43 के रेड़वा सुरली बांध मोड़ के समीप बस व वैन में हुई टक्कर
सिसई. एनएच 43 स्थित रेड़वा सुरली बांध मोड़ के समीप पूजा रथ नामक यात्री बस (जेएच1एयू-0338) और एक पिकअप वैन (जेएच07इ-2085) के बीच सीधी टक्कर हो गयी.
इसमें तीन लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अपराह्न करीब एक बजे यात्री बस गुमला से रांची की ओर जा रही थी. इसी दौरान रेड़वा के सुरली बांध मोड़ के समीप सामने से आ रहे पिकअप वैन से टक्कर हो गयी. पिकअप वैन छत्तीसगढ़ जा रहा था. इस टक्कर में पिकअप वैन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
दुर्घटना में जशपुर निवासी पिकअप वैन का चालक रोशन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया. रेफरल अस्पताल सिसई में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रांची रेफर किया गया है. वहीं जशपुर के ही खलासी विनय मिंज भी चोटिल हुआ है. विनय का इलाज सिसई अस्पताल में ही चल रहा है. यात्री बस के चालक को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >