स्वतंत्रता दिवस की प्रशासनिक तैयारी शुरू

परेड का किया गया अभ्यास, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन सिमडेगा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा. उपायुक्त विजय कुमार सिंह सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. परेड में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं पुलिस बल के जवान हिस्सा लेंगे. बुधवार […]

परेड का किया गया अभ्यास, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
सिमडेगा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा. उपायुक्त विजय कुमार सिंह सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन करेंगे. परेड में विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं पुलिस बल के जवान हिस्सा लेंगे. बुधवार से परेड का अभ्यास शुरू कर दिया गया. पूर्वाभ्यास में शस्त्र बल, सिमडेगा कॉलेज, यूसी सामटोली, जेनियर कैंब्रिज स्कूल, एसएस बालक उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, आनंद मार्ग स्कूल, संत अन्ना बालक मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या मवि, संत मेरीज स्कूल, राजकीय मवि घोचोटोली, संत जोंस स्कूल, डीएवी स्कूल, ब्रिलियेंट उवि, बुनियादी विद्यालय, साइमन तिग्गा उवि एवं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.
प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी. संध्या में नगर भवन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. विधि व्यवस्था, मंच की व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये गये हैं. स्वतंत्रता दिवस पर जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >