बच्चों ने प्रहसन प्रस्तुत कर लोगों को हंसा-हंसा कर किया लोट-पोट
बानो : लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी उच्च विद्यालय में संत मेरी जॉन वियन्नी का पर्व सह विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि संत दोमिनिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य फादर फुलजेम्स कुल्लु ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. इसके बाद मोंटफोर्ट अंगरेजी स्कूल, आरसी बालक मध्य विद्यालय, एमआरसीसी व संत वियन्नी हाई स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. हाई स्कूल के बच्चों ने मलेरिया से भी इनसान थर-थर कांपता है प्रस्तुत कर लोगों को खूब हंसाया. मध्य विद्यालय के बच्चों ने नाचेंगे सारी-सारी रात, कॉमिक पांच बेवकूफ, बुराई का फल व पहरेदार प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया.
इसके अलावा बिहू व गरबा नृत्य के अलावा आधुनिक नागपुरी व खड़िया नृत्य बच्चों ने प्रस्तुत किया. उच्च विद्यालय के बच्चो ने जिबरा नृत्य, तारे जमी पर, सूई टपक, छम-छम पायल बाजे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि फादर फुलजेम्स कुल्लु ने कहा कि संत मेरी जॉन वियन्नी के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. उनके आदर्शों को हमें अपनाना चाहिए. स्वागत भाषण ब्रदर अलफोंस ने दिया.
धन्यवाद ज्ञापन ब्रदर सिरिल ने किया. इस अवसर फादर पीटर बरला, ब्रदर वर्कमंस, मुखिया जेराल्ड एक्का, सिस्टर लुसिया व नेलसन सुरीन सहित अन्य उपस्थित थे. संचालन मंगल साहू ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने मे महेश सिंह, संतु ओहदार, अमृत सुरीन,समीर कुजूर , एलेक्जेंडर टोप्पो, रविकांत साहू, सुबल सुमन सुरीन व अमृत तिर्की सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही.
