रामरेखा महोत्सव की तैयारी की समीक्षा हुई

सिमडेगा : समारहणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में रामरेखा महोत्सव को लेकर बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामरेखाधाम विकास समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में 30 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की गयी. साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर […]

सिमडेगा : समारहणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में रामरेखा महोत्सव को लेकर बैठक उपायुक्त विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामरेखाधाम विकास समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में 30 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की गयी. साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया.
उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम का उदघाटन रामरेखाधाम में करेंगे़ अलबर्ट एक्कास्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव करेंगे. बैठक में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी. बैठक में एसी अरविंद कुमार, रामरेखाधाम विकास समिति के सचिव अमरनाथ बामलिया, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, टीपी सिंह, दुर्ग विजय सिंह देव, नारायण दास, कौशल राज सिंह देव, ओमप्रकाश शर्मा , शांति भवन मेडिकल सेंटर के सुशील व प्रवीण तिवारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >