सिमडेगा़ : वन विश्रामागार में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक जिला प्रभारी विजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में संगठन का विस्तार किया गया. मनोरमा एक्का को प्रदेश महामंत्री, सोहन बड़ाइक को प्रदेश संरक्षक, मनोज साहू को लोहरदगा जिला प्रभारी, जगजीवन भगत को गुमला जिला अध्यक्ष, विमला नायक व मंटु प्रधान को सिमडेगा प्रभारी बनाया गया.
वहीं प्रखंड स्तरीय प्रभारियों का भी चयन किया गया. प्रेम लुगून को बानो, सुशील डांग को बांसजोर, सिकंदर भगत को बिशुनपुर गुमला, अजीत कुमार गुप्ता को कुरडेग, सुरेश लोहरा को कोलेबिरा, कमल राम को लचड़ागढ़ का प्रभारी बनाया गया. नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन को और भी मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया. बैठक में मई दिवस कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि कार्यक्रम में लोहरदगा, गुमला एवं सिमडेगा जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे.
