विशाल तिर्की ने युवक कांग्रेस का दामन थामा

सिमडेगा़ :खूंटी में आयोजित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की के पुत्र विशाल तिर्की ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश प्रभारी हरिश पवार ने उनका व अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर आलम, प्रदेश महासचिव राकेश […]

सिमडेगा़ :खूंटी में आयोजित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की के पुत्र विशाल तिर्की ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ युवक कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश प्रभारी हरिश पवार ने उनका व अन्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया.
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर आलम, प्रदेश महासचिव राकेश किरण महतो, खूंटी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष गुलाम गौस, सुहैल अंसारी, तोरपा के अध्यक्ष कुणाल कश्यप, गगन टोप्पो, भूषण बाड़ा, नीतीश पांडेय आदि उपस्थित थे. सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशाल तिर्की के अलावा उत्तम लकड़ा, मनीष तिर्की, आलोक लकड़ा,शान खान,मो सहाब, तसलीम खान,एजाज अहमद,अतीश नायक, मनीष नायक व बादल नायक के अलावा अन्य शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >