एरिया कमांडर ने किया आत्मसर्मपण

पीएलफआइ के एरिया कमांडर विनोद मुंडा ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया़ उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था़ सिमडेगा : पीएलफआइ के एरिया कमांडर विनोद मुंडा ने सोमवार को एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया़ उस पर 20 हजार रुपये का इनाम […]

पीएलफआइ के एरिया कमांडर विनोद मुंडा ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया़ उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था़
सिमडेगा : पीएलफआइ के एरिया कमांडर विनोद मुंडा ने सोमवार को एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया़ उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था. वह बानो थाना क्षेत्र के कोनाप गांव का रहनेवाला है़ विनोद के उपर बानो कोलेबिरा, जलडेगा थाना क्षेत्र में हत्या, लूट आर्म्स एक्ट के 14 मामले दर्ज है़ं. पिछले दिनों पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की जब्ती भी की गयी थी. एसपी कार्यालय में विनोद मुंडा के समर्पण के समय मुख्य रूप से सरोज कुमार, सीआरपीएफ के अनुराग राज, सहायक कमांडेंट एके टोपनो, थाना प्रभारी सुबोध लकड़ा भी उपस्थित थ़े
एसपी के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में विनोद मुंडा ने बताया कि 2007 में उसके घर में पीएलएफआइ के लोग आये थे. खाना बनाने के लिए बरतन मांगा.
बरतन देने के कारण माओवादियों द्वारा मां व पिता को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. राज्य को छोड़ कर कहीं चले जाने को कहा. इतना ही नहीं, माओवादियों ने उसके खेत में लगी फसल को मवेशी से चरा दिया. उसके बाद ही वह माओवादी से बदला लेने के लिए पीएलएफआइ के हीरा सिंह के दस्ता में शामिल हो गया, किंतु जान के खतरे को देखते हुए वह 2014 संगठन को छोड़ कर कमाने के लिए गुजरात चला गया. इधर, उसने एसपी से आत्मसमर्पण की इच्छा जतायी थी.
मुख्यधारा से जुड़ें, सरकार सुविधा देगी : एसपी
एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नक्सली, अपराधी मुख्य धारा से जुड़ें़ मुख्य धारा से जुड़ने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं दी जायेंगी. उग्रवाद व नक्सलवाद कोई समस्या का समाधान नहीं है़ इससे लोगो का भला होने वाला नहीं है़. श्री सिंह ने कहा कि पीएलएफआइ के एरिया कमांडर के समर्पण से अन्य नक्सलियों को भी समर्पण की प्रेरणा मिलेगी. एसपी राजीव रंजन सिंह नक्सलियों से आह्वान किया कि वे लोग नक्सलवाद का रास्ता छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़ें. समर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार कानून के दायरे में रह कर हर संभव मदद करेगी.
पत्नी को दिया गया 20 हजार का चेक
एसपी राजीव रंजन सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में पीएलएफआइ के एरिया कमांडर विनोद मुंडा की पत्नी ऐलिजाबेथ लुगून को 20 हजार का चेक प्रदान किया़ जानकारी के मुताबिक, विनोद मुंडा पर 20 हजार का इनाम था़ उक्त इनाम की राशि का चेक उसकी पत्नी ऐलिजाबेथ लुगून को एसपी द्वारा दिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >