कस्तूरबा विद्यालय में नाइट गार्ड नियुक्त

सिमडेगा़ : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में रात करीब आठ बदमाशों के प्रवेश करने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया़ विभाग की ओर से विद्यालय परिसर में एक नाइट गार्ड की नियुक्ति की गयी है. शिक्षा विभाग के एपीओ सुभाष हेमरोम ने बताया कि स्कूल में गार्ड की नियुक्ति कर दी गयी है. चहारदीवारी […]

सिमडेगा़ : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में रात करीब आठ बदमाशों के प्रवेश करने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया़ विभाग की ओर से विद्यालय परिसर में एक नाइट गार्ड की नियुक्ति की गयी है. शिक्षा विभाग के एपीओ सुभाष हेमरोम ने बताया कि स्कूल में गार्ड की नियुक्ति कर दी गयी है. चहारदीवारी में कंटीला तार लगाने के लिए जेइ को प्राकक्लन बनने निर्देश दे दिया गया है, जिसे विभाग से पास करा कर जल्द ही लगाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि बिजली की समस्या के लिए विद्युत विभाग को लिखा गया है. विभाग द्वारा ट्रांसफारमर, पोल व तार इसी माह लगा देने की बात कही गयी है. सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से रात में तीन से चार बार स्कूल के दोनों तरफ से पेट्रोलिंग की जायेगी.
दो गश्ती दल हमेशा गश्त लगाता रहेगा़ जरूरत पड़ने पर सूचना देने को कहा गया है़ इसके लिए स्कूल में पुलिस विभाग के सभी पदाधिकारी का फोन नंबर भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >