जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारे लगे

सिमडेगा : रामनवमी पर महावीर चौक से जुलूस निकाला गया. शहरी क्षेत्र के सभी अखाड़ाें के लोग महावीर चौक में जमा हुए. महावीर चौक पर खिलाड़ियों ने शस्त्र का प्रदर्शन किया. इसके बाद यहां से जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ी लाठी, तलवार आदि खेलों का प्रदर्शन करते हुए भट्ठी टोली […]

सिमडेगा : रामनवमी पर महावीर चौक से जुलूस निकाला गया. शहरी क्षेत्र के सभी अखाड़ाें के लोग महावीर चौक में जमा हुए. महावीर चौक पर खिलाड़ियों ने शस्त्र का प्रदर्शन किया. इसके बाद यहां से जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ी लाठी, तलवार आदि खेलों का प्रदर्शन करते हुए भट्ठी टोली पहुंचे.

शहरी क्षेत्र के कई स्थलों पर विभिन्न अखाड़ा के खिलाड़ियों ने अखाड़ा प्रतियोगिता के दौरान अपने खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस में शामिल लोग जयश्रीराम व बजरंगबली के जयकारे लगा रहे थे. जुलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जुलूस के साथ इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित शस्त्र बलों के जवानों के अलावा अन्य अधिकारी भी भ्रमण कर रहे थे.

विभिन्न संस्थानों ने किया जुलूस का स्वागत : रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत शहरी क्षेत्र के कई स्थलों पर किया गया. चर्च रोड के निकट कौमी संघ ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया. शंभुलाल एंड कंपनी परिसर में मनसाराम के परिवार के लोग जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया. नीचे बाजार में साहू समाज ने जुलूस में शामिल लोगों के बीच चना, पानी आदि का वितरण किया. नीचे बाजार में केशरी साउंड के पास लोगों के लिए पानी व चना की व्यवस्था की गयी. भट्ठी टोली में भी लोगों ने स्वागत किया.

प्रतियोगिता का आयोजन : जुलूस के दौरान कुंजनगर अखाड़ा ने सबसे विशाल झंडा निकाला. जुलूस के दौरान इस वर्ष पहली बार अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. महावीर चौक पर एक लाठी व एक तलवार का प्रदर्शन किया गया. गुलजार गली के पास, पेट्रोल पंप के सामने नीचे बाजार में व रामनगर में प्रदर्शन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >