कस्तूरबा विद्यालय टोंगरी टोली में गुरुवार की रात अप्रिय घटना होने से बच गयी. घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात लगभग पौने नौ बजे के करीब 8 -10 लड़के स्कूल की दीवार को फांद कर विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गये.
बदमाश विद्यालय परिसर में जेनरेटर रूम की ओर बढ़ रहे थे. इसे छात्राओं ने देख लिया.
घटना की जानकारी वार्डन रजनी तिर्की ने तत्काल विभागीय अधिकारी को फोन पर दी. एसडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी रात में ही विद्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गये थे. 12 अप्रैल को ही नये भवन में छात्राएं शिफ्ट हुई हैं. स्कूल में नाइट गार्ड नहीं है. बिजली भी नहीं है.
