सिमडेगा़ : नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को वार्ड पार्षदों की बैठक नप अध्यक्ष फुलसुंदरी देवी की अध्यक्षता में हुई. कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी ने बोर्ड की बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों को बताया कि भीषण गरमी को देखते हुए सरकार से सभी वार्डों में चानपानल लगाने के लिए सूची भेजी गयी है.
श्री चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के लिए 147 चापानलों की मांग की गयी है. वार्ड पार्षदों ने कहा कि चापानल तत्काल सभी वार्डो में जरूरत के हिसाब से लगायी जाये़ शहरी पेयजलापूर्ति को लेकर शंख नदी से पानी लाने के लिए डीपीआर बनवा कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया.
गांधी मैदान स्थित क्लब का जीर्णोद्धार, कार्यालय परिसर में फ्रीज सह एक्वा गार्ड लगाने का निर्णय लिया गया़ इसके अलावा अन्य निर्णय लिये गये़ बैठक में कई अन्य विषयों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक तथा वार्ड पाषर्दों के बीच कहासुनी होती रही. मौके पर उपाध्यक्ष संतोष देवी, कार्यपालक पदाधिकारी हीरा चौधरी, जेई उत्पला सरदार, नप कर्मी विनोद प्रसाद, नगेश्वर रविदास, बांके बिहारी साहू के अलावा वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
