745 किलो महुआ जावा किया गया नष्ट

छापेमारी अभियान चलाया गया

सिमडेगा. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. पिछले सप्ताह 13 से 19 मार्च तक तक थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभियान चला कर 745 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. अवैध शराब बनाने में उपयोग आने वाली भट्ठी को भी नष्ट किया गया. पुलिस ने जनता से अनुरोध है कि अवैध शराब की रोकथाम व नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें.

पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक आरोपी श्याम सुंदर बैगा किनकेल निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस मामले में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था.

बानो अंचल से नहीं बन रहा है जाति प्रमाण पत्र

बानो. डाक बंगला में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक सोमारी कैथवार की उपस्थिति में हुई. बैठक में समाज के विद्यार्थियों को समय से जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के मुद्दे पर चर्चा की गयी. सोमारी कैथवार ने बताया कि विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है. कहा कि बानो अंचल में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फार्म 10 महीना पहले जमा हुआ है. लेकिन अभी तक नहीं बना है. समाज को जाति प्रमाण पत्र समय से मिलना चाहिए. कहा कि जिले के बानो में ही इस तरह की शिकायत है. समाज के अध्यक्ष अभय भुटकुंवर ने कहा कि आदिवासी लोहरा समाज के लोग कोई धर्म को मान सकते हैं. आदिवासी लोहरा समाज, मुंडा जाति का उपजाति है. बानो अंचलाधिकारी के समक्ष बताया गया कि खतियान में लोहार शब्द दर्ज है. लेकिन ये लोहरा ही है. बैठक में जिला सिमडेगा के संरक्षक कोंडेश्वर राम, रंथू लोहरा, सुनील इंदवार, बंसत केरकेट्टा, लोहरा समाज का अध्यक्ष सेलसियान बागे, जनक इंदवार, संजय इंदवार, संजीव कैथवार, संजय कैथवार, सुनीता तिर्की व 16 पंचायतों के आदिवासी लोहरा समाज लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >