बोलबा(सिमडेगा) : उपायुक्त विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ बोलबा प्रखंड के वन दुर्गा मंदिर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पूजा -अर्चना की. इस दौरान लोगों की मांग पर वन दुर्गा परिसर में विवाह मंडप, पानी की टंकी एवं पाकशाला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया. मंदिर समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की. उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी बरदाश्त नहीं की जायेगी.
उपायुक्त ने दनगदी में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. काम करा रहे इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. दनगदी में कैफेटेरिया, वाच टावर, यात्री शेड, चापानल, गार्डवाल बनाने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, केसरी सिंह, कैलाश सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे.
