दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिमडेगा : आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में ठेठइटांगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूल टोली की हुई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज स्कूल टोली निवासी एक घर में एक नाबालिग अपने घर में […]

सिमडेगा : आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ बलात्कार करने के आरोप में ठेठइटांगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्कूल टोली की हुई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज स्कूल टोली निवासी एक घर में एक नाबालिग अपने घर में अकेली थी.
परिजन गुडफ्राइडे के अवसर पर गिरजाघर गये थे. लगभग 10.45 बजे के करीब नाबालिग की भाभी का भाई उसके घर में घुसा. घर में कोई नहीं था. अवसर देख कर उसने अपने भाई की बहन से दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग को पुलिस ने जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >