बंगला में उड़ेला अबीर... पर झूमे पुलिसकर्मी

सिमडेगा़ : रक्षित कार्यालय में पुलिस विभाग की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, एसडीओ दिलेश्वर महतो, पूर्व प्रधान महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान […]

सिमडेगा़ : रक्षित कार्यालय में पुलिस विभाग की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक विमला प्रधान, उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, उपाध्यक्ष संतोष देवी, एसडीओ दिलेश्वर महतो, पूर्व प्रधान महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त, एसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं थी. पुलिस कर्मियों ने जम कर होली के गीत गाये.
बंगला में उड़ेला अबीर आहो रामा, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, बाबा हरिहर नाथ बाबा हरिहर नाथ आदि गीत प्रस्तुत कर पुलिसकर्मियों ने होली का समां बांध दिया. कार्यक्रम में एसडीपीओ कौसर अली, बीडीओ बंधन लौंग, सार्जेंट मेजर संतोष कुमार ,निर्मल कुमार बेसरा, थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, डीडी सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >